EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पांच मासूम बच्चों का तुरी भूसा पर खेलने पर दो दबंगों ने पीट- कर एक बच्चे का पैर तोड़ दिया
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 65 76
    17 Jun 2026 09:17 AM



 

 जनपद आगरा की थाना खेरागढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम खुशियापुर  में दिनांक 16 जून 2026 दिन सोमवार चार- मासूम बच्चों के साथ मारपीट की घटना सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मारपीट की घटना से बच्चों की मासूमियत की गूंज मारपीट की आवाज गांव में हलचल के माहौल को शांत कर दिया ।  आरोप है कि गांव के ही दो व्यक्तियों दबंगई  ने बच्चों को रोककर उनके साथ अभद्रता करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी देवकीनन्दन के पुत्र एवं अन्य बच्चे गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों द्वारा उन्हें रोक लिया गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बच्चों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमले में मोहित नामक बालक के पैर में गंभीर चोट आई बालक के पैर में फैक्चर बताया जा रहा है , जिसके चलते उसे उपचार के लिए धौलपुर अस्पताल ले जाना पड़ा। अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं।

घटना के समय बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद परिजनों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि मासूम बच्चों के साथ की गई इस तरह की हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं। रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410



Subscriber

188759

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना