EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बड़े मंगल पर श्री हनुमंत धाम में श्रद्धालुओं ने कराया शर्बत वितरण
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 34 54
    16 Jun 2026 19:49 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
यूपी गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । ज्येष्ठ मास के पावन मंगलवार, बड़े मंगल के अवसर पर श्री हनुमंत धाम, सरैया सरदारनगर में सेवा और श्रद्धा का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को ठंडा एवं मीठा शर्बत वितरित कर उनकी प्यास बुझाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन सरैया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच प्यासे लोगों को पानी एवं शर्बत पिलाना अत्यंत पुण्यदायी और मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है। बड़े मंगल के दिन किए गए ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
शर्बत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष रमा निवास पांडेय, प्रसिद्ध गायक पवन सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, चंद्रभूषण, कांत ओझा, जितेंद्र कसौधन, रामश्रय प्रजापति, पिंटू राय, शिव मोदनवाल, अनिल उपाध्याय, पारितोष शुक्ला, छोटू सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम पूरे श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारों के साथ सेवा भाव का संदेश भी दिया।  रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना