आगरा जनपद के कस्बा खेरागढ में दिनांक 16 जून दिन मंगलवार को साय आगामी मोहर्रम पर्व एवं ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण, गमगीन एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना खेरागढ़ कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार ने की पुलिस उप निरीक्षक नीरज कुमार, वरदानी लाल, उप निरीक्षक, खेरागढ़ हल्का प्रभारी, ने कहां की किसी भी गलत गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें पुलिस आपकी हर संभव मदद करेगी जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरु छोटी मस्जिद इमाम जाफर, मदरसा के इमाम गुलाम रब्बानी, ताजियादार - मिर्जा रसीद बेग, अनीश, गुलाम घोष, अनीश उस्मानी,जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। समाजसेवी माधव गर्ग, पत्रकार मनोज तोमर, प्रमोद उपाध्याय पत्रकार, सलीम खा, सूफी इकबाल, जफर खान, नाजिम, तन्नी, रवि, आजम वारसी, वसीम, रवि, अरमान उर्फ लाला, अनवर उर्फ भोलू, लाला, जमील बैग, सद्दाम, सलमान मनिहार, सुलेमान अब्बासी, मौजूद रहे
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाएगा जो की इस प्रकार है मिर्जा पाड़ा से प्रारंभ होगा पुरानी तहसील पोस्ट ऑफिस के रास्ते से गुजरते हुए चौराहा से गुमकर खटीक पाड़ा होते हुए पुनः मिर्जा पाड़ा गुजरते हुऐ कर्बला ले जाया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचने और ऐसी किसी भी जानकारी की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। अंत में अधिकारियों ने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
खेरागढ़ पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों के समन्वय से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी मीटिंग के पश्चात ताजिया रखे जाने वाली चौकिया का एवं रास्तों का जगह का निरीक्षण किया रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
