फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन बड़नगर मप्र उज्जैन पुलिस ने गुमइंसान सुल्तान पटेल नि. पीरझलार की हत्या के रहस्य का किया खुलासामृतक के भतीजे ने अपनी पत्नि व विधि विरूद्ध बालक के साथ चरित्र शंका पर द्रश्यम फिल्म की तर्ज पर रचा हत्या का षडयंत्र पुलिस ने वैज्ञानिक, तकनिकी साक्ष्य एंव सुझबुझ से किया मामले का पर्दाफाशहत्या में प्रयुक्त (मोगरी) व अन्य सामान तथा स्वीफ्ट कार जप्त।
उक्त घटना संवेदनशिलता व गंभीरता से लेते हुए उज्जैन पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा के निर्देशन में एसडीओपी महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बडनगर निरी. कमलेश सिंगार के कुशल नेत्रत्व में व उनकी टीम द्वारा वैज्ञानिक, तकनिकी साक्ष्य एंव सुझबुझ से रहस्यमय गुमइंसान सुल्तान पटेल की हत्या की गुत्थी करीब 02 सफ्ताह मे किया खुलासा
घटना का विवरण
दिनांक 28.05.2026 को डायल 112 पर थाना बडनगर पुलिस को सूचना मिली की ग्राम पीरझलार के रहने वाले सुल्तान पिता अजगर पटेल उम्र 35 साल निवासी पीरझलार जो दिनांक 28.05.2026 को ईद वाले दिन की शाम से ही गायब है उक्त सूचना पर तस्दीक कर परिजनो की रिपोर्ट गुम इंसान क्रमांक 60/26 दर्ज कर गुमशुदा सुल्तान पटेल की तलाश करते दिनांक 06.06.2026 को थाना हातोद से सूचना प्राप्त हुई कि यशवंत सागर तालाब के पास झाडियो में एक बोरे मे बंद एक अज्ञात लाश जिसकी डेड़ बॉड़ी पुरी तरह से सड़ गलकर खराब हो चुकी है कि जांच पर मर्ग कायम कर गुमशुदा सुल्तान की लाश को परिजनो द्वारा पहने कपड़े व टुटे दांत को देखकर पहचान सुल्तान पिता अजगर पटेल उम्र 35 साल निवासी पीरझलार के रुप मे हुई बाद थाना हातोद द्वारा जाँच कर गुमइंसान बड़नगर थाने मे होने से डायरी थाना बड़नगर पर प्राप्त हुई असल मर्ग कायम कर जांच मे मृतक सुल्तान की हत्या कर लाश को बोरे मे बंद कर साक्ष्य (सबूत) मिटाने के उदेश्य से चांदनखेड़ी के आगे यशवंत सागर डेम बेशर्म की झाड़ियो मे छुपाना पाया जाने पर अपराध क्रमांक 366/2026 धारा 103(1), 238(ए), 61(1), 3(5) बीएनएस की कायमी कर विवेचना की
दौराने जांच पाया कि ग्राम पीरझलार मे मृतक का भतीजा नौशाद पिता सादिक पटेल उम्र 28 साल निवासी पीरझलार को अपने काका सुल्तान पटेल पर अपनी पत्नि मेमसना के चरित्र की शंका थी तो ईद के दिन अपने भाई विधि विरुद्ध बालक को बोलकर अपने घर ईद पर खाने की दावत पर सुल्तान पटेल को बुलाया आरोपी नौशाद ने अपनी पत्नि व विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर घर के अंदर बिठाकर चरित्र शंका की बात को लेकर झगड़ाने लगे तब नौशाद ने मोगरी से मारपीट कर टॉवेल से मुँह दवाकर हत्या कर दी व लाश को बोरो मे बंद कर अपनी स्वीफ्ट कार मे रखकर रात्रि 12.00 बजे अपने मामा के गाँव चाँदनखेड़ी के आगे यशवंत सागर तालाब झाड़ियो मे छुपाकर आ गये मृतक के व अपने रिश्तेदारो मे मृतक व अपने भाई दिलपुकार उर्फ टंटु के बीच झगड़ा होने झूठी खबर देकर गुमराह करते रहे।
दिनांक 15.06.2026 को आरोपी नौशाद व पत्नि मेमसना को गिरफ्तार किया गया तथा विधि विरुद्ध बालक को संरक्षण मे लिया जाकर आरोपी की निशादेही से हत्या मे उपयुक्त की गई मोगरी व अन्य सामान तथा स्वीफ्ट कार जप्त की जाकर न्यायालय पेश किया गया बाद अन्य सामग्री व घटनास्थल की तस्दीक करने के लिये आरोपी नौशाद का न्यायालय से दो दिन का रिमांड़ लिया गया सह आरोपी को बाल सम्प्रेषण गृह उज्जैन व आरोपीया मेमसना को केन्द्रीय जेल भेरवगढ दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिका में बड़नगर पुलिस
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंघार, उनि. विकास सिंह देवडा, उनि. सुरेन्द्र सिंह गरवाल, उनि. चाँदनी पाटीदार, सउनि नारायण वास्केल, सउनि. सरदारसिंह भगोरा, प्रआर. रामनारायण, प्रदीप डामोर, राहुल राठोर, हेमराज खरे, आरक्षक महेश मोर्य, अजय, मनोहर मोहरी, स्वरूप हिरवे, नारायण सारा, कैलाश गरवाल, महिला आरक्षक सीमा सिंगार, ज्योति हाडा, अनिता डामोर की सराहनीय भुमिका रही।
फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन
