वृन्दावन। रामताल रोड़ स्थित गणेश सिटी सोसायटी के श्रीराधा नील माधव जू मन्दिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर चल रहा सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव हवन की पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर देश-विदेश से आए समस्त भक्तों-श्रृद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हवन कुंड में आहुतियां दीं।तत्पश्चात सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा हुआ।जिसमें असंख्य व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पूर्व व्यास पीठ से श्रद्धेय आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को सुदामा चरित्र, दत्तात्रेय महाराज के द्वारा बनाए गए चौबीस गुरुओं का प्रसंग एवं परीक्षित मोक्ष की कथा श्रवण कराई।
उन्होंने सुदामा चरित्र की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि कलयुग में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी मित्रता अत्यंत दुर्लभ है।ब्रह्मज्ञानी सुदामा ने दरिद्रता की सीमा पर जीवन व्यतीत करते हुए भी परब्रह्म परमात्मा से कुछ भी नहीं मांगा।परन्तु मित्रता निभाते हुए श्रीकृष्ण ने उन्हें तीनों लोक सौंप दिए।यही सच्ची मित्रता की पराकाष्ठा है।
पूज्य आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज ने कहा कि मानव जीवन में सत्संग का बड़ा ही महत्व है। भागवत रूपी नौका में बैठकर जो भी प्राणी सत्संग का आश्रय लेता है, वो निश्चित ही संसार रूपी भवसागर से पार हो जाता है।इसके श्रवण मात्र से मानव के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।भगवान की भक्ति से ही जीव का कल्याण होता है।साथ ही जन्म व मृत्यु के भय का नाश हो जाता है।
महोत्सव के समापन पर आयोजित सरस भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायक जे.एस.आर. मधुकर ने ठाकुरश्री राधा कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन कर सभी की भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में कथा के मुख्य यजमान महाराज प्रणव अवस्थी (नई दिल्ली), आचार्य पद्म नाभ गोस्वामी, भूपेन्द्र चौधरी,
अजय शर्मा, मोहन श्याम शर्मा, श्रीमती राधा शर्मा, श्रीमती रुचिका, शैफाली शर्मा, धनवी गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, विदुषी गोस्वामी, समीक्षा गोस्वामी, धनंजय गोस्वामी, कुमकुम शर्मा, डॉली शर्मा, प्रख्यात साहित्यकार "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, श्रीमती वसुधा चतुर्वेदी, साधना गोस्वामी, अभिजीत शर्मा, ललित गुप्ता, सीताराम शर्मा, थोईबी शर्मा, विजय शर्मा , दीप्ति अग्रवाल, नंदिका अग्रवाल, कुमकुम शर्मा, आरती शर्मा, आचार्य बालकृष्ण शर्मा, श्रीमती शकुंतला शर्मा, आशीष शर्मा, असीम शर्मा, दीपक भारद्वाज, पुनीता भारद्वाज, बबीता शर्मा, राजकुमार शर्मा, गोपाल खंडेलवाल, शर्मिला शर्मा, मिक्की शर्मा, मोहन श्याम, जॉय गोस्वामी, अब्बू गोस्वामी, प्रमोद शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
