आगरा। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत संगठन का छठा स्थापना दिवस रविवार को यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता सम्मान समारोह, विचार गोष्ठी तथा संगठन विस्तार की घोषणाओं ने उत्साह का वातावरण बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार, प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर, डॉ. सुरेन्द्र भगौर, इन्द्रजीत आर्य, पूर्व महापौर दीपक खरे सहित अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
अपने संबोधन में सुमित कटियार ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सभी सनातनियों को एकता के सूत्र में पिरोकर सामाजिक भेदभाव मिटाना और राष्ट्रहित में संगठित शक्ति का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों में संगठन का स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
विचार गोष्ठी में डा. सुरेन्द्र भगौर ने कहा निष्ठावान कार्यकर्ता की वजह से राष्ट्रवादी सरकार विराजमान हैं, परिणाम स्वरूप विश्वपटल पर भारत की व्यापक कूटनीति के चलते देश की दशा और दिशा दोनो बदली है। नया भारत दुश्मनों को भीतर घुसकर मारता है, सिंदूर आपरेशन इसका प्रमाण है। उन्होंने संस्कारित एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता पर बल दिया।
कार्यक्रम संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह चाहर ने कहा देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था कांग्रेस के शासन काल में बहुत भयानक थी। देश में कांग्रेस की बजह से मुस्लिम तुष्टिकरण अपनी चरम पराकाष्ठा पर थी। अवैध बंग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों के रूप में भारत में करोडो की तादाद में घुसकर देश के नागरिकों के मौलिक संसाधनों पर अतिक्रमण कर अपनी जनसंख्या वृद्धि कर देश की भौगोलिक स्थिति खराब करने में लगे रहे। लव जिहाद, लेंड जिहाद, धर्मांतरण और आतंकबाद देश में अपनी जडे मजबूत कर चुका था। इन सभी विसंगतियों पर भारत सरकार के गृहमंत्री जी ने एवं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी महाराज जी समाप्त करने का महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर संगठन के विस्तार हेतु विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। सुमित कटियार ने गोपाल सिंह चाहर प्रदेश महामंत्री की संस्तुति पर राजीव चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश, दीपक जैन महानगर प्रभारी, विनोद गौतम को महानगर अध्यक्ष, गोपाल सूर्यवशी मंडल महामंत्री, विजय गुप्ता मंडल मंत्री, नितिन गोस्वामी प्रदेश मंत्री, हर्ष कटियार महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, रवि व्यास जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, जल सिंह परिहार एडवोकेट जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ,
श्री राम राठौर मंडल मंत्री प्रभारी, दिनेश कुशवाह उपाध्यक्ष, जसवीर सिंह महानगर मंत्री, राजेश वर्मा महानगर सहमंत्री, सुरेश सूर्यवंशी महानगर सहमंत्री घोषित किए गये।
कार्यक्रम के दौरान संगठन ने सामाजिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित विमल प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष, अर्जुन ग्रिज, नितिन गोस्वामी, दिनेश कुशवाह, रोनक दीक्षित, अनुराग शर्मा, ओम शर्मा, निर्पुद खण्डेलवाल, विकास कुमार आदि सहित समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। स्थापना दिवस समारोह ने संगठन की बढ़ती सक्रियता, कार्यकर्ताओं के समर्पण और सनातन समाज की एकता के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
