EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी कार्यक्रम का लेफ्टिनेंट दुष्यंत और रोहित ने किया शुभारंभ
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 0 0
    16 Jun 2026 18:51 PM



सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 30 जरूरतमंद परिवारों को दी गई राशन सामग्री

गदरपुर । सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर गदरपुर,उधम सिंह नगर, उत्तराखंड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे इंडियन आर्मी में अफसर बने लेफ्टिनेंट दुष्यंत तेजवानी और लेफ्टिनेंट रोहित कंबोज को सम्मानित किया गया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वे लगन और कड़ी मेहनत करके परिवार के सहयोग से लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंचे हैं और तन मन से देश की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंघ ने बताया,श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रम में दो महान शख्सियतों को सम्मानित करना गर्व की बात है उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट रोहित कंबोज पुत्र श्री ताराचंद निवासी ग्राम सकैनिया एवं दुष्यंत तेजवानी पुत्र श्री राजकुमार सिंह सिंधी, पौत्र छब्बल दास सिंधी गदरपुर निवासी को स्मृति चिन्ह देकर और सरोपा भेंट कर सम्मानित करना गर्व की बात है दोनों बच्चों ने अपने परिवार के साथ अपने देश और क्षेत्र का नाम रौशन किया है जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं वहीं दुष्यंत तेजवानी और रोहित कंबोज द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े जरूरतमंद 30 परिवारों को राशन सामग्री प्रदान करके उन्हें राहत प्रदान की गई। वहीं सिख मिशनरी कॉलेज द्वारा समाज भलाई कार्यो के अंतर्गत लगातार 20 वर्ष से आयोजित किये जा रहे सिलाई प्रशिक्षण शिविर की तृतीय सत्र की 15 बालिकाओं को भी सूट देकर सम्मानित किया गया । वर्तमान में वार्ड नंबर 10 आजाद नगर थाने के सामने वाली गली गदरपुर में आयोजित शिविर में 48 बालिकाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है, जिन्हें संस्था द्वारा मुफ्त कपड़ा और सिलाई मशीन की सुविधा प्रदान की जाती है । इस मौके पर डॉक्टर देसराज कंबोज,सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, राजकुमार सिंधी, हरविंदर सिंह ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह ग्रोवर ,दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह रिंकू नामधारी, मन्नू नामधारी,ज्ञान सिंह,मुकेश पाल,डॉ अरुण नागपाल, परमजीत कौर एवं शाहीन के अलावा पात्र सिमरन,राखी,

सायरा,ज्योति,ममता,सायरीन,

निशा,सुनीता,पूजा,रेखा,

रेशमा,खुशबू,सलोनी,ज्योति,

अमीर जहां,ज्योति रानी,

भूरी,राधा,शारदा,पूजा,

सोमवती,मनीषा,किरण,

रोशनी,नीलम,सायरीन,

रेनू,गीता रानी,लक्खो देवी,

किरन,सिकंदर आदि थे। वहीं गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर की प्रबंधक कमेटी द्वारा भी दुष्यंत तेजवानी और रोहित कंबोज को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना