- हसनपुर में सहयोग शिविर बना ग्रामीणों के लिए राहत का केंद्र, 241 आवेदन प्राप्त
- समस्तीपुर के चार पंचायतों में लगा विशेष सहयोग शिविर, अधिकांश मामलों का मौके पर निपटारा
- भूमि विवाद से प्रमाण पत्र तक, अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
- हसनपुर प्रखंड में प्रशासन जनता के द्वार, सैकड़ों ग्रामीणों को मिली राहत
- सहयोग शिविर में 241 आवेदन पहुंचे, 197 मामलों का तत्काल निष्पादन
- BDO, CO और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ जनसमस्याओं का समाधान
बिहार के समस्तीपुर/हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर, भटवन, रामपुर व परिदह पंचायत सरकार भवन में बिहार सरकार द्वारा आयोजित 'सहयोग शिविर' ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आया है। मंगलवार को आयोजित इस विशेष शिविर में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई, इस शिविर में ग्रामीणों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज (Mutation), अतिक्रमण, तथा जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर उपस्थित अधिकारियों के समक्ष अपनी फरियाद रखी। जनता की समस्याओं को सुनने के लिए शिविर में वरिष्ठ उप-कलेक्टर , हसनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) सहित कई अन्य विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।मौके पर ही किया गया कई मामलों का निष्पादन,अधिकारियों ने बेहद संवेदनशीलता के साथ एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं। कई शिकायतों और मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर आम जनता को बड़ी राहत दी गई। जिन मामलों का तुरंत निपटारा नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। शिविर में आए इतने आवेदन
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस विशेष सहयोग शिविर के दौरान: रामपुर पंचायत से कुल प्राप्त आवेदन 87 निष्पादित 84 पेंडिंग 03, भटवन पंचायत से कुल प्राप्त आवेदन 55 निष्पादित 43 पेंडिंग 12, परिदह पंचायत से कुल प्राप्त आवेदन 54 निष्पादित 41 पेंडिंग 13, हसनपुर पंचायत से कुल प्राप्त आवेदन 32 निष्पादित 29 पेंडिंग 03, कुल चार पंचायत मिला कर 241 आवेदन प्राप्त हुए।प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण काफी संतुष्ट नजर आए। लोगों का कहना था कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है। देखे समस्तीपुर से दिनेश पासवान की रिपोट

20260617080309154815383.mp4
20260617080340816756114.mp4