फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। क्षेत्र के समाज सेवी लाल मोहम्मद बादशाह ने विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और प्रतिभावान लोगों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को आर्थिक सहायता भी दी और उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मांग की कि राज्य में जल्द से जल्द खेल नीति लागू की जाए।
सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2026 के विजेता खिलाड़ी अजय रावत और रेखा मेहता शामिल रहे। इनके साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक त्सोरिंग चोएड्रिन (निवासी मलेशिया देहरादून), इनकम टैक्स विभाग के अनिल सिंह राणा और डॉक्टर बने कलीम अहमद को भी सम्मानित किया गया।
लाल मोहम्मद बादशाह ने कहा कि उत्तराखंड में पैरा थ्रो बॉल खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को तुरंत खेल नीति चालू करनी चाहिए, ताकि खिलाड़ियों का भविष्य सुधर सके। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804
