EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बड़े मंगल पर कुसम्ही बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    16 Jun 2026 18:08 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार। बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार, 16 जून 2026 को गोरखपुर-कसया मार्ग स्थित कुसम्ही बाजार में भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार होने के कारण बाजार में भारी भीड़ रही, जिससे यह भंडारा श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। दिनभर चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके उपरांत ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम, हनुमान जी एवं बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ।
भंडारे में राह चलते यात्रियों, बसों के यात्रियों, चारपहिया वाहनों में सफर कर रहे लोगों, ऑटो चालकों एवं ऑटो में बैठे यात्रियों सहित स्थानीय ग्रामीणों और बाजार के व्यापारियों ने भी बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें पूरे दिन लगी रहीं। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धा और सरलता के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में श्रद्धालुओं को दही, पूरी, सब्जी, काला चना एवं लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ "जय श्रीराम", "बालाजी सालासर बाबा की जय" तथा "बजरंगबली की जय" के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस विशाल भंडारे का आयोजन हरिओम स्वीट हाउस के प्रोपराइटर अशोक कुमार द्वारा कराया गया। आयोजन को सफल बनाने में रोहित कुमार,हरिओम कुमार, राणा नितीश कुमार, जसवीर कुमार, अभिषेक गुप्ता, रामादेवी, शांति देवी, नेहा देवी, निशा देवी, वंदना देवी एवं संगीता देवी सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने पूर्व से ही तैयारियों में जुटकर श्रद्धालुओं की सेवा की।
आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल पर भंडारे का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक एवं धार्मिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
भक्तिमय वातावरण, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सेवा भाव से परिपूर्ण इस विशाल भंडारे ने कुसम्ही बाजार क्षेत्र में बड़े मंगल के उत्सव को यादगार बना दिया। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना