EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टीबी कैंपेन एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजित
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 43 54
    16 Jun 2026 16:44 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी /इटावा। जनपद इटावा के कस्बा भरथना में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कस्बे के मोहल्ला अनवरगंज में स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सैफ खान के निर्देशन में 100 डेज़ टीबी कैंपेन एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा टीबी स्क्रीनिंग अभियान के तहत चेस्ट एक्स-रे कराए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर डॉ. अनुभूति सिंह (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी), अनिल कुमार सिंह (एसटीएस), सौरभ चौधरी (एसटीएलएस), रामकुमार (एक्स-रे टेक्नीशियन) एवं नरेंद्र (सीएचओ) सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह 'बंटू', जयदीप त्रिपाठी, इमरान खान, सभासद नानू बाबा, आशीष चौहान सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।शिविर के दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देकर लोगों से किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की गई। रिपोट - शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313

 



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना