दलसिंहसराय के.उजियारपुर थाना क्षेत्र में हत्या की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
- समस्तीपुर में हत्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
- उजियारपुर थाना क्षेत्र में मदन साह हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन
- पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह, पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार
- हत्या कर शव छिपाने का प्रयास, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
- डीएसपी ने प्रेस वार्ता में किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
- 24 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में
बिहार के समस्तीपुर, 16 जून 2026 दलसिंहसराय के.उजियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई एक हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है.पुलिस ने घटना में संलिप्त पिता पुत्र सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.इसे लेकर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोमवार को उजियारपुर थाना को सूचना मिली कि सातनपुर वार्ड संख्या-03 निवासी मदन साह की dharadhar हत्या कर शव को छिपा दिया गया है.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि मृतक मदन साह का अपनी पत्नी देवी कुमारी तथा उसके परिजनों के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि देवी कुमारी ने अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर मदन साह की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने का प्रयास किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उजियारपुर थाना कांड संख्या 235/26, दिनांक 15 जून 2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
राजा कुमार, पिता – सुनील साह, निवासी – सातनपुर, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर।
अमन कुमार, पिता – सुनील साह, निवासी – सातनपुर, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर।
देवी कुमारी, पति – स्व. मदन साह, निवासी – सातनपुर, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों एवं अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. देखे लालू यादव की रिपोट
20260616162429941674514.mp4
20260616162440879482002.mp4
