EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सान्वी ज्वेलर्स की 2 महिला सेल्सकर्मी निकलीं चोर, असली की जगह रखती थीं नकली सोना-गिरफ्तार
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    16 Jun 2026 15:58 PM



 

क्रॉस रोड मॉल स्थित सान्वी ज्वेलर्स में करीब 45 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में लंबे समय से कार्यरत दो महिला सेल्सकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। कैंट पुलिस ने उनके पास से 9.50 लाख रुपये नकद और करीब 15.50 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसनगंज, लालडिग्गी निवासी मुस्कान गुप्ता और कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के शक्तिनगर निवासी नगमा खातून के रूप में हुई है। दोनों पिछले कई वर्षों से सान्वी ज्वेलर्स में सेल्समैन के पद पर कार्यरत थीं।
 जांच में सामने आया कि दोनों महिलाओं ने शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रेंज को अच्छी तरह समझ लिया था। इसी का फायदा उठाकर वे स्ट्रांग रूम में रखे असली सोने और हीरे के आभूषणों को निकालकर उनकी जगह मिलते-जुलते नकली गहने रख देती थीं, जिससे लंबे समय तक किसी को शक नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए गहनों में चूड़ियां, अंगूठियां, झुमके और टॅप्स शामिल हैं। कई मामलों में लटकनों की संख्या कम कर दी जाती थी ताकि पहली नजर में अंतर न दिखे। पूछताछ में यह भी पता चला कि चोरी के गहनों को नेपाल में बेच दिया जाता था और उससे मिले रुपयों से दोनों आरोपी महंगे आभूषण और अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदती थीं।
मामला तब उजागर हुआ जब मार्च 2026 में शोरूम मालिक राजेश कुमार बलानी ने वार्षिक स्टॉक ऑडिट कराया। जांच के दौरान कई आभूषण संदिग्ध पाए गए। कैरेटोमीटर जांच में कुछ गहनों की शुद्धता शून्य मिली, जबकि कुछ का वजन कम पाया गया। इसके बाद विस्तृत जांच में असली और नकली गहनों का खेल सामने आया। शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पकड़ी गई महिला कर्मचारियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना