EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोरखपुर खाद्य छापा: टोमैटो कैचअप, मेयोनेज़, चिली सॉस, अचार के लिए नमूने- जांच के लिए झांसी लैब भेजे गए
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    16 Jun 2026 14:09 PM



 

 शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान सॉस, जैम, अचार समेत आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए झांसी प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट में गड़बड़ी आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम कुल 12 प्रतिष्ठानों पर पहुंची जिनमें से 10 स्थानों पर विशेष जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए विभिन्न ब्रांडों के उत्पादों के नमूने लिए गए।
 जिन उत्पादों के नमूने लिए गए उनमें 9 एम ब्रांड का टोमैटो कैचअप और मिक्स्ड फ्रूट जैम, वीबा ब्रांड का एगलेस मेयोनेज़, वी टॉप ब्रांड का ग्रीन चिली सॉस, एग्रो फ्रेश ब्रांड का रेड चिली पिकल, मिल टाइम ब्रांड का मिक्स्ड फ्रूट जैम तथा गोल्डी ब्रांड का टोमैटो कैचअप और मैंगो पिकल शामिल हैं।
सभी आठ नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, झांसी भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने की पुष्टि की जाएगी।

यदि जांच में कोई नमूना अधोमानक, मिथ्या छाप वाला या मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाया गया तो संबंधित खाद्य कारोबारियों और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना