EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फास्ट न्यूज इंडिया की खबर का बड़ा असर, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उठाया अहम कदम
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    16 Jun 2026 13:45 PM



पैथोलॉजी जांच केंद्र पुराने भवन से नए भवन में शिफ्ट, मरीजों को मिलेगी सुरक्षित और बेहतर सुविधा

खतरे से बाहर आया पैथोलॉजी केंद्र, नए भवन में शुरू हुई 24x7 सेवाएं"

खबर चली तो जागा प्रशासन: नए भवन में शिफ्ट हुआ पैथोलॉजी केंद्र, मरीजों ने ली राहत की सांस

यूपी प्रतापगढ़। फास्ट न्यूज इंडिया द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जलभराव और पैथोलॉजी जांच केंद्र पर मंडरा रहे खतरे की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय (स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय), प्रतापगढ़ के केंद्रीय पैथोलॉजी पंजीकरण, ब्लड संग्रह केंद्र एवं रिपोर्ट वितरण कक्ष को पुराने भवन से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में हुई बारिश के बाद पैथोलॉजी केंद्र के आसपास जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे मरीजों और कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। फास्ट न्यूज इंडिया ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रसारित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पैथोलॉजी केंद्र को नए भवन में संचालित करने का निर्णय लिया। अब यहां पंजीकरण, ब्लड सैंपल संग्रह और रिपोर्ट वितरण की 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। नए भवन में स्थानांतरण से मरीजों को बेहतर वातावरण, सुरक्षित जांच व्यवस्था और सुगम सेवाओं का लाभ मिलेगा। मरीजों और तीमारदारों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260616134403560618814.mp4

20260616134435194454034.mp4

20260616134447426727376.mp4

2026061613445528548045.mp4



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना