-
- भिंड-लहार-कोंच-उरई रेल लाइन की मांग को लेकर ग्रामीणों का बड़ा आंदोलन
- अजनार और रूहानी गांव में रेल परियोजना के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
- रेलवे कनेक्टिविटी के लिए ग्रामीणों ने राजनीति से ऊपर उठकर संघर्ष का लिया संकल्प
- चंबल-बुंदेलखंड के विकास को लेकर तेज हुई रेल लाइन की मांग
- लहार विधानसभा क्षेत्र में महा हस्ताक्षर अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन
भिंड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र में भिंड-लहार-कोंच-उरई रेल लाइन की मांग को लेकर जन आंदोलन लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में ग्राम अजनार और रूहानी में “रेल नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ महा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसे ग्रामीणों का भारी समर्थन मिला।
चंबल-बुंदेलखंड अंचल के समग्र विकास और क्षेत्र की जनता को बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर रेल लाइन परियोजना के प्रति अपना समर्थन जताया और सरकार से जल्द से जल्द इस मांग को पूरा करने की अपील की।
अभियान के दौरान ग्रामीणों ने राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्रहित में एकजुट होकर आंदोलन जारी रखने की शपथ भी ली। उनका कहना है कि रेल लाइन बनने से क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा, रोजगार और आवागमन को नई गति मिलेगी तथा चंबल और बुंदेलखंड के विकास को बड़ा आधार मिलेगा।
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि जब तक भिंड-लहार-कोंच-उरई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी नहीं मिलती, तब तक जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी रहेगा। देखे भिंड से कुंवर सिंह की विशेष रिपोर्ट।
20260616111404484514368.mp4
