EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता ने अमेरिका की प्रतिष्ठित केलॉग यूनिवर्सिटी से MBA किया पूर्ण, प्रतापगढ़ का बढ़ाया मान
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    15 Jun 2026 20:32 PM



प्रतापगढ़ के लाल शुभम गुप्ता ने अमेरिका की विश्वविख्यात यूनिवर्सिटी से MBA कर बढ़ाया गौरव

कड़ी मेहनत का मिला प्रतिफल, शुभम गुप्ता ने दुनिया के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में से एक से हासिल की MBA डिग्री

पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के परिवार में खुशी की लहर, पुत्र शुभम ने अमेरिका से किया MBA

यूपी प्रतापगढ़। पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के परिवार के लिए सोमवार का दिन गर्व और खुशी लेकर आया। उनके छोटे पुत्र शुभम गुप्ता ने अमेरिका के शिकागो स्थित विश्व प्रसिद्ध नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में उन्हें आधिकारिक रूप से डिग्री प्रदान की गई। शुभम गुप्ता की इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रतापगढ़ जनपद का गौरव बढ़ाया है। विश्व की प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थाओं में शामिल केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA की डिग्री प्राप्त करना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जाता है। इस अवसर पर पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि शुभम ने अपनी मेहनत, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का विषय है। पूर्व सांसद ने विश्वास जताया कि शुभम अपनी उच्च शिक्षा, प्रबंधन कौशल और नेतृत्व क्षमता का उपयोग देश और समाज के विकास में करेंगे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से शुभम के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की। शुभम गुप्ता की इस उपलब्धि पर देश और विदेश में रह रहे उनके मित्रों, शुभचिंतकों, परिजनों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने फोन, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बधाई संदेश भेजे। सभी ने उनके सफल, यशस्वी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह उपलब्धि प्रतापगढ़ के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का संदेश है कि लगन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

2026061520301130711672.mp4

20260615203025202561486.mp4

20260615203031961832144.mp4



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना