EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता ने अमेरिका की प्रतिष्ठित केलॉग यूनिवर्सिटी से MBA किया पूर्ण, प्रतापगढ़ का बढ़ाया मान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 54
    15 Jun 2026 19:57 PM



पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता ने अमेरिका से MBA की डिग्री हासिल की

शिकागो में गूंजा प्रतापगढ़ का नाम, शुभम गुप्ता ने प्रतिष्ठित केलॉग यूनिवर्सिटी से प्राप्त की MBA डिग्री

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़/लखनऊ। प्रतापगढ़ जनपद के लिए सोमवार का दिन गर्व, सम्मान और खुशी का अवसर बन गया, जब पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के छोटे पुत्र शुभम गुप्ता ने अमेरिका के शिकागो स्थित विश्वविख्यात नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री प्राप्त की। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में शुभम को आधिकारिक रूप से डिग्री प्रदान की गई। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रतापगढ़ जनपद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों में शुमार केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA की डिग्री हासिल करना किसी भी छात्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के दम पर शुभम गुप्ता ने यह मुकाम हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि एक पिता के रूप में यह उनके जीवन के सबसे सुखद और गर्वपूर्ण क्षणों में से एक है। उन्होंने कहा कि शुभम ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता अर्जित की है। यह केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि शुभम अपनी वैश्विक शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल का उपयोग समाज, देश और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में करेंगे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए शुभम के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की। शुभम गुप्ता की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। देश और विदेश में रह रहे मित्रों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने फोन, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे प्रतापगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया। शिक्षा के क्षेत्र में मिली यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। शुभम गुप्ता की सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर किए जाएं, तो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचना भी संभव है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती रहेगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188756

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना