EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जल जीवन मिशन की योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    15 Jun 2026 19:49 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता तथा क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद में विभिन्न विधानसभाओं के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं में से 185 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पूर्ण हुई सभी परियोजनाओं की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे गांवों में जाकर कार्यों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर सकें। समीक्षा में कुल 590 परियोजनाओं की प्रगति का परीक्षण किया गया, जिनमें 47 परियोजनाएं अभी तक प्रारंभ नहीं हुई हैं। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी परियोजनाओं का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद उसकी गुणवत्ता की भी जांच सुनिश्चित की जाए। डीएम ने उन क्षेत्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां खारे पानी की समस्या बनी हुई है। ऐसे स्थानों को निकटवर्ती ग्राम पंचायतों की पेयजल योजनाओं से जोड़कर समस्या का स्थायी समाधान करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा जिन परियोजनाओं में विद्युत कनेक्शन का कार्य लंबित है, उनके संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण परियोजनाओं को श्रेणीवार चिन्हित किया जाए तथा जिन योजनाओं में बजट की कमी है, उनके लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी कार्यदायी संस्थाएं और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरा करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, अधिशासी अभियंता जल निगम तौसीफ अहमद सहित समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019094



Subscriber

188756

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना