फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के भोरई का पुरवा एवं डड़वा गांव को ग्राम सभा एवं नगर पालिका क्षेत्र से बाहर किए जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र को नगर पालिका सीमा से बाहर किए जाने के कारण उन्हें कई सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रदर्शनकारी नगर पालिका परिषद बेला प्रतापगढ़ के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि नगर पालिका क्षेत्र से बाहर किए जाने के कारण विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोनों गांवों को पुनः नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे नगर पालिका परिषद बेला प्रतापगढ़ के अधिशासी अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा दोनों गांवों को पुनः नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन में यदुराज, अजय प्रताप यादव, कुंदन यादव, सतीश कुमार, साधना देवी, कुंती देवी, ममता विश्वकर्मा, प्रेमा देवी, शिवकुमार, रविंद्र, राम आसरे, जगदीश यादव, रवि गुप्ता, दीपक कुमार, रेखा, वेद प्रकाश, माधुरी, मोहन लाल वर्मा, रामदुलार वर्मा, साबिर अली, छोटे लाल यादव, मनीष पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
