यूपी के ललितपुर तहसील मड़ावरा अतर्गत गंगचारी में करेंट की चपेट में आने से भैंस की मौत किसान ने बिजली विभाग से की मुआवजे की मांग
मड़ावरा थाना अंतर्गत ग्राम गंगचारी में सोमवार सुबह विद्युत के पोल से लगे सपोर्टर में उतरे करेंट की चपेट में आने से लाखन सिंह / मंगल सिंह की भैंस की मौत हो गई है किसान के अनुसार सुबह जब उसने अपनी भैंस को रोज की तरह चरने के लिए खोला तो उसकी भैंस पास में ही रखे ट्रांसफार्मर के पास से गुजरी और उसमें लगे सपोर्टर में हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई
भैंस मालिक ने इस मामले में तहसील ,पशु चिकित्सा अधिकारी मड़ावरा,विद्युत विभाग ,1076 एवं डॉयल 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई है और विद्युत विभाग से मुआवजे की मांग की है देखे विक्रम सिंह की रिपोट
20260615192550036141542.mp4
