फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । जनपद के ग्राम कुसम्ही कोठी निवासी रामसेवक पुत्र भगवन्त ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर हरिजन आबादी की भूमि पर कथित अवैध कब्जा हटवाने और पात्र लोगों के नाम आवंटन कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में रामसेवक ने बताया है कि ग्राम कुसम्ही, तप्पा-पतरा, परगना हवेली, तहसील चौरी चौरा स्थित आराजी संख्या 143, रकबा 0.0730 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में हरिजन आबादी के नाम दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिससे अनुसूचित जाति के पात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कब्जाधारियों के प्रभाव के कारण प्रशासनिक स्तर पर मामला लंबित पड़ा हुआ है।
रामसेवक ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर हरिजन आबादी की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने तथा पात्र हरिजन परिवारों के नाम पुनः आवंटित कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने का भी अनुरोध किया है। रिपोट जसवीर मोदनवाल 151167985
