EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जरूरतमंद को न्याय दिलाना वकालत का मिशन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    15 Jun 2026 18:57 PM



अन्ना हजारे के जन्मदिन पर गोष्ठी में सम्मानित हुए अधिवक्ता

लालगंज तहसील सभागार मे अधिवक्ताओ को सम्मानित करते आयोजन समिति के पदाधिकारी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभागार मे सोमवार को न्याय के क्षेत्र मे अधिवक्ताओ की भूमिका को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता शक्तिपीठ के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द प्रचण्ड व ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रवादी विचारक अन्ना हजारे के जन्मदिन पर अधिवक्ताओं का सम्मान भी हुआ। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द प्रचण्ड ने कहा कि जरूरतमंद को न्याय दिलाने मे अधिवक्ताओ की भूमिका सदैव प्रासंगिक रही है। उन्होने अधिवक्ताओ से न्याय के क्षेत्र मे सुचिता के वातावरण को मजबूत बनाने मे सार्थक भूमिका का आहवान किया। अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने न्याय के क्षेत्र मे सशक्त भूमिका के लिए साथियो से न्यायिक निर्णयों के ज्ञानार्जन मे अभिरूचि पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी एवं संचालन शैलेन्द्र मिश्र ने किया। आयोजन समिति द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द प्रचण्ड, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, शासकीय अधिवक्ता हरिशंकर द्विवेदी व पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र को स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद व आय व्यय निरीक्षक संतोष तिवारी ने किया। स्वागत भाषण सह मंत्री सचिन पाण्डेय ने किया। आभार प्रदर्शन पूर्व उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने किया। इस मौके पर पारसनाथ सरोज, सिंटू मिश्र, केके शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला, शिवेन्द्र तिवारी, मान सिंह, जितेन्द्र तिवारी, प्रवीण शुक्ला, मस्तराम पाल, सुरेन्द्र गौतम आदि अधिवक्ता रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188757

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना