EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सांसद भोला सिंह ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद, विकसित भारत के संकल्प पर मांगा जनसहयोग
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 34 54
    15 Jun 2026 18:33 PM



 फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद डॉ. भोला सिंह ने सोमवार को नगर में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों से भेंट कर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं तथा विकसित भारत-2047 के विजन पर विस्तार से चर्चा की।

सांसद ने व्यापार मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र अग्रवाल, अधिवक्ता वरुण कौशिक एवं प्रगतिशील किसान अजीत हिमाचल के आवासों पर आयोजित सभाओं में भाग लेते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, महिला, युवा एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना के विकास, किसानों के उत्थान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने देश की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। विकसित भारत-2047 का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही साकार होगा।
कार्यक्रमों में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी क्षेत्रीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं कृषि से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशन पाल लोधी, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सैनी, सांसद प्रतिनिधि उमेश गुप्ता, रामपाल लोधी, डॉ. सुभाष कौशिक, कुंदन लाल शर्मा, डॉक्टर राज सिंह, मुकेश फौजी, प्रेम सिंह फौजी, महिपाल सिंह अत्रि पूर्व प्राचार्य, हरीश वेद जी, जितेंद्र सिंह रजौरा, जयप्रकाश फौजी, एडवोकेट दीपक गुप्ता व दिग्विजय चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट- सुनील कुमार 151044750 



Subscriber

188756

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना