EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सोमवारी अमावस्या पर भोलेनाथ की भक्ति में डूबा चिलबिला, जलाभिषेक और भव्य श्रृंगार से गूंजा मंदिर परिसर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    15 Jun 2026 18:30 PM



यूपी प्रतापगढ़। पुरुषोत्तम मास की अंतिम सोमवारी अमावस्या पर चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता मंदिर में लगा रहा और भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति के महासचिव एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद आकर्षक पुष्पों एवं श्रृंगार सामग्री से भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंज उठा। आरती के उपरांत भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260615182901760661200.mp4

2026061518293325932677.mp4

20260615182947986626326.mp4



Subscriber

188756

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना