EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 23 32
    15 Jun 2026 18:35 PM



 

जनपद आगरा कस्खेब कस्बा खेरागढ़, 15 , 16 जून 2026  केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को खेरागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुशासन एवं जनसेवा को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री सत्य दुबे उपस्थित रहे। ऐडियो पंचायत ने उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान आर.के. सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188756

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना