EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जनहित सर्वोपरि, प्रशासन में पारदर्शिता हमारी जिम्मेदारी- डॉ. ऋतु बनावत
Link
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 54 65
    15 Jun 2026 15:06 PM



राजस्थान के बयाना से नगरपालिका विवाद के बाद विधायक डॉ. ऋतु बनावत सख्त।  प्रेस वार्ता में कहा - बयाना-रूपवास में भ्रष्टाचार अब बर्दाश्त नहीं होगा। पिछले दिनों नगरपालिका कार्यालय में ईओ और विधायक के बीच हुए विवाद और EO के निलंबन के बाद रविवार को विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि 12 जून की बैठक का मकसद नाले सफाई टेंडर और विकास कार्यों की समीक्षा था, लेकिन EO समय पर नहीं पहुंचीं। विधायक ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों की निविदाएं बिना लोकल पहुंच वाले अखबारों में छपवाई गईं, जिससे प्रतिस्पर्धा कम हुई। जरूरी रिकॉर्ड मांगने पर भी नहीं दिए गए। विधायक ने साफ किया कि कार्रवाई जाति या समाज देखकर नहीं, काम के आधार पर होगी। राजनीतिक विरोधियों पर जातिगत तूल देने का आरोप भी लगाया। विधायक ने दोहराया - जनहित सर्वोपरि, पारदर्शिता से ही विकास संभव।
"बयाना-रूपवास विधानसभा में किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं है। जनहित सर्वोपरि है और प्रशासन में पारदर्शिता हमारी जिम्मेदारी है।" देखे बयाना से हरिओम उपाध्याय की रिपोट 

20260615150422081766605.mp4

20260615150446507443318.mp4



Subscriber

188756

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना