यूपी बलिया । देव सेवा समिति (मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।
बताया गया कि थाना रेवती जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 383/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 14.06.2026 को पूर्वांह में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च ग्राम सभा सिकरिया खुर्द बलिया के पूर्व प्रधान व सतीश चन्द महाविद्यालय बलिया के वर्तमान ऑफिस सुप्रीटेंडेंट संजीव सिंह द्वारा अपने स्मृतिशेष पिता प्रोफेसर राम सुजान सिंह सतीश चन्द महाविद्यालय बलिया की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।
बताते चलें कि उक्त अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव रेवती बलिया रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक से थाना रेवती बलिया पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में प्राप्त हुआ था।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के राजू देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह महामंत्री गणेश प्रसाद संतोष पासवान व प्रीतम राजभर सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894
