EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खुटहन पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी गोतस्कर
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 65 76
    15 Jun 2026 14:27 PM



खुटहन, जौनपुर। मखदूमपुर गांव का निवासी एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात अंतरप्रांतीय गोवंशीय तस्कर रवींद्र वर्मा शनिवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। करीब छह माह से फरार चल रहा यह आरोपी जौनपुर समेत कई जनपदों और गुजरात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 85 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।थाना प्रभारी दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ शनिवार रात अपराधियों की तलाश में पटैला बाजार के पास मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि वांछित रवींद्र वर्मा ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज पटैला-मखदूमपुर मोड़ के पास अपने घर जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रात लगभग 11 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी, आपराधिक साजिश और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था। जनवरी माह में पुलिस घेराबंदी के दौरान वह फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। रविवार को पुलिस ने उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया।

सीओ शाहगंज गिरेंद्र सिंह ने बताया कि रवींद्र वर्मा के खिलाफ खुटहन, केराकत, चंदवक, शाहगंज, मछलीशहर, सरपतहां सहित जौनपुर के विभिन्न थानों के अलावा अयोध्या, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, भदोही तथा गुजरात के सूरत शहर में भी मुकदमे दर्ज हैं। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188756

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना