EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नाली बनी, पटिया नहीं: खुले नाले से हादसे का खतरा, वार्डवासियों में आक्रोश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 54
    14 Jun 2026 19:59 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी पट्टी, प्रतापगढ़। नगर पंचायत पट्टी के पुरानी पट्टी वार्ड नंबर-2 में लगभग डेढ़ से दो वर्ष पूर्व निर्मित नाली आज भी बिना पटिया के खुली पड़ी है। खुले नाले के कारण राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को आए दिन दुर्घटना का भय बना रहता है। वहीं नाले से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अंधेरे में दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। वार्ड सभासद राजेश कुमार सरोज ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत की विभिन्न बैठकों में कई बार नाली पर पटिया लगवाने का मुद्दा उठाया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाना आवश्यक है। क्षेत्रवासियों ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) एवं नगर पंचायत अध्यक्ष से मांग की है कि जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द नाली पर पटिया रखवाकर लोगों को राहत दिलाई जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना