EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका परिषद बेल्हा द्वारा विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 68
    14 Jun 2026 19:51 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद बेल्हा राकेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि,दिनांक 08 जून 2026 से 14 जून 2026 तक मलिन बस्तियों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस हेतु पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न वार्डों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14 जून 2026 को पड़ाव वार्ड में एकत्रित कूड़े-कचरे का निस्तारण तथा चोक नालियों की सफाई का कार्य विशेष अभियान के रूप में कराया गया। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की टीम द्वारा युद्ध स्तर पर स्वच्छता कार्य संपादित किया गया। साथ ही, संचारी एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा जनस्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। नगर पालिका परिषद द्वारा नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने तथा अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना