EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड सदर में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    14 Jun 2026 19:49 PM



राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया अवलोकन

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खंडों में 14 जून से 16 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला विकासखंड सदर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।शिविर में पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई।सांसद ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर स्वयं अपना ब्लड प्रेशर एवं शुगर परीक्षण कराया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक धीरज ओझा, जिला प्रभारी कौशलेंद्र, उपाध्यक्ष पवन गौतम, सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित सेवाएं एवं जागरूकता सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र ओझा ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए.एन. प्रसाद, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र त्रिपाठी, एडीओ (एसटी) प्रदीप पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।शिविर में ग्रामीणजन, लाभार्थी एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना