EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अज्ञात कारण से घर में लगी आग, हजारो रूपए का सामान जला
  • 151110069 - SANJAY SINGH 45 54
    14 Jun 2026 19:36 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। सोरों थाना क्षेत्र के गांव बरौली उर्फ बड़ा गांव में शनिवार की रात अज्ञात कारण से एक घर में आग लग गई। चीखपुकार पर जुटे ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया, तब तक आग की चपेट में आने से हजारों रुपये की कीमत का घरेलू सामान स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने राजस्व अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया है। 
बरौली उर्फ बडा गांव निवासी अनारदेवी पत्नी छोटेलाल के घर में शनिवार की देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख घर में मौजूद सदस्यों ने चीखपुकार शुरू कर दी। अचानक चीखपुकार व घर में आग देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझाए जाने तक घर में रखा अनाज, भूसा और अन्य सामग्री समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया। पीडित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को भी दे दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्राासन की टीम ने आग से हुए नुकसान का आंकलन कराया है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना