फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी धर्मवीर की लगभग 10 माह पूर्व हुए एक विवाद में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी 10 माह बाद उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। मृतक के परिवार ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा देने की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि 10 माह पहले हुए झगड़े में युवक को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उसका लगातार उपचार चल रहा था। लंबे समय तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पीड़ित परिवार ने बताया की घटना के बाद पुलिस अधिकारीयों ने आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम किया था मगर युवक की मौत के बाद पीड़ित परिवार ने एक बार फिर जेल की सलाखों में बंद आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की बात कही है। परिवार का कहना है कि आरोपियों की वजह से उनके घर का इकलौता सहारा छिन गया है, जिसके तीन मासूम बच्चे दो लड़की व एक लड़का है आखिर उनकी कौन परवरिश करेगा पीड़ित का परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है। इसलिए उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
