EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फ्रूटी के पाउच में मिली 3 इंच लंबी छिपकली की चमड़ी,
  • 151188731 - AJAY GURJAR 0 1
    14 Jun 2026 17:34 PM



फ्रूटी के पाउच में मिली 3 इंच लंबी छिपकली की चमड़ी, धमतरी में सामने आया चौंकाने वाला मामला, बच्ची की बिगड़ी तबीयत

Chhattisgarh News: 10 रुपए के फ्रूटी के पाउच में 3 इंच लंबा छिपकली की चमड़ी मिली है। वहीं फ्रूटी पीने के बाद दो साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना से हड़कंप मच गया..

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया पता चला कि 10 रुपए के फ्रूटी के पाउच में 3 इंच लंबा 'जहरीला अवशेष' है। इधर फ्रूटी का सेवन कर चुकी दो साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना से लोग सहम गए। इस मामले ने खाद्य सुरक्षा और पैकेज्ड पेय पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Chhattisgarh News: मिला 3 इंच लंबा 'जहरीला अवशेष'

यह घटना जिले के करेली बड़ी क्षेत्र का है। जहां 10 रुपये की फ्रूटी का सेवन करने के बाद दो वर्षीय बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गनीमत है कि बच्ची की हालत ठीक है। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने स्थानीय दुकान से 100 एमएल का फ्रूटी पाउच खरीदा था। बच्ची ने पेय पदार्थ का कुछ हिस्सा पीया ही था कि उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने जब पाउच की जांच की तो उसके भीतर करीब 3 इंच लंबा संदिग्ध 'जहरीला अवशेष' दिखाई दिया। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

छिपकली की चमड़ी की हुई पुष्टि

बताया जा रहा है कि अवशेष को जांच के लिए भेजा गया, जहां पता चला कि पाउच में छिपकली की चमड़ी है। जांच में भी इइस पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उत्पाद में यह अवशेष निर्माण प्रक्रिया के दौरान पहुंचा या फिर वितरण श्रृंखला में किसी स्तर पर लापरवाही हुई। ( Chhattisgarh News ) अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। वहीं परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर इस मामले में अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों के बयान सामने नहीं आए है।



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना