EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

*साइबर टीम की बड़ी सफलता, ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस दिलाए 39,998
  • 151170379 - AJAY KUMAR 54 65
    14 Jun 2026 15:35 PM



मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। पुलिस अधीक्षक के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना एवं प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के निर्देशन में थाना मुहम्मदाबाद गोहना की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में सराहनीय सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखवालिया निवासी शंकर राम पुत्र गोविंद ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से उनसे 39,998 की धोखाधड़ी कर ली है। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना की साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी धनराशि 39,998 पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।
इस सफल कार्रवाई में साइबर टीम के कांस्टेबल संजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल शालिनी मौर्य एवं महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। रिपोट - अजय कुमार  151170379



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना