यूपी हापुड़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 3 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहे बरामद किए हैं। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को दबोच लिया
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ जिलों में रेकी कर भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की बाइक को सस्ते दामों में बेचकर ये ऐश करते थे।
बरामदगी में
1. 7 मोटरसाइकिल मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ से चुराई गईं
तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद की गई
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। तीनों के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। ये गैंग लंबे समय से तीन जिलों में सक्रिय था।
पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों और चोरी की बाइक खरीदने वालों की तलाश में जुटी है। तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट
टीवी एंकर पंच लाइन
हापुड़ के बहादुरगढ़ से बड़ी खबर... पुलिस ने बाइक चोर गैंग का किया पर्दाफाश... 3 शातिर गिरफ्तार... मेरठ से हापुड़ तक चुराई 7 बाइक और असलहे बरामद... बदमाशों पर दर्जन भर से ज्यादा केस
20260613164941521272826.mp4
2026061316500759254102.mp4
