EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में राज्य मंत्री मयकेश्वर शरण सिंह ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    13 Jun 2026 16:01 PM



मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रतापगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस, राज्य मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश, प्रतापगढ़ में बोले राज्य मंत्री

सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प ने बदली देश की तस्वीर – मयकेश्वर शरण सिंह

यूपी प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयकेश्वर शरण सिंह ने विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत एवं प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। सरकार की नीतियों और योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा प्रवक्ता राघवेंद्र नाथ शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

202606131548012008262.mp4

20260613154835180227616.mp4

20260613155132069107544.mp4



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना