EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तापमान में गिरावट, लेकिन सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 23 54
    13 Jun 2026 15:21 PM



मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून को बूथ गतिविधियों के साथ किया जाएगा। अभियान के पहले दिन जिले के सभी पोलियो बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी।

 

इसके बाद, 29 जून से 03 जुलाई तक आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। 05 जुलाई को बी-टीम गतिविधि संचालित की जाएगी, जिसमें विशेष निगरानी की जाएगीअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद में कुल 1,866 पोलियो बूथ, 1,242 घर-घर भ्रमण टीमें, 105 ट्रांजिट टीमें और 52 विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख चौराहों और ईंट-भट्टों जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से कार्य करेंगी। इस अभियान के तहत 6,06,187 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने और 7,65,825 घरों का भ्रमण करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि पल्स पोलियो अभियान जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद का कोई भी शून्य से पांच वर्ष तक का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। साथ ही, अभियान की नियमित निगरानी, प्रभावी पर्यवेक्षण और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

 

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों की टीम गठित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में अपंजीकृत एवं अवैध चिकित्सालयों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने तथा आवश्यक विधिक एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188755

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना