EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन चोर गिरफ्तार, सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
Link
  • 151186961 - VINEET KUMAR GUPTA 43 65
    13 Jun 2026 07:53 AM



बयाना में विधायक और ईओ के बीच विवाद के बाद बड़ी कार्रवाई, अधिशासी अधिकारी अनिता कुमारी निलंबित

यूपी हरदोई जनपद की अतरौली थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट निकालकर फेंक देते थे और वाहनों को कम कीमत पर बेच दिया करते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को चोरी की वारदातों को अंजाम देने में किसी प्रकार का डर नहीं था और वे लगातार इस अपराध में सक्रिय थे। दोनों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है तथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। देखे  हरदोई से विनीत कुमार गुप्ता की रिपोट 

 
 
 

 

20260613075214761602145.mp4



Subscriber

188753

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना