- अंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर रानीपुर के तियरा गांव में विवाद, पुलिस ने रुकवाया कार्य
- मऊ के विनोदपुर तियरा में बाबा साहब की प्रतिमा लगाने पर प्रशासनिक हस्तक्षेप
- ग्रामीणों की सहमति के बावजूद प्रतिमा स्थापना रुकी, मौके पर जुटी भीड़
- डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस, अंबेडकर प्रतिमा स्थापना का काम ठप
- प्रतिमा स्थापना के लिए कानूनी प्रक्रिया जरूरी, अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया
- बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की मांग तेज, ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र अनुमति मांगी
मऊ, रानीपुर। थाना रानीपुर क्षेत्र के ग्राम विनोदपुर तियरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार मौजा तियरा स्थित आराजी संख्या 26, रकबा 0.1750 हेक्टेयर नवीन परती भूमि पर सर्वसमाज के लोगों की सहमति से बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा स्थापना को लेकर गांव के किसी व्यक्ति ने आपत्ति नहीं जताई थी तथा ग्राम प्रधान हरिंद्र चौहान की सहमति भी प्राप्त थी। प्रतिमा स्थापित किए जाने के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा डायल 112 पर सूचना दे दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा स्थापना का कार्य रोक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर देश के संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं, इसलिए उनकी प्रतिमा स्थापित करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को समझाते हुए बताया कि प्रतिमा स्थापना संबंधी कार्य निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाना आवश्यक है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नियमों के अनुरूप आवश्यक अनुमति प्राप्त होने के बाद प्रतिमा स्थापना की जा सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का शीघ्र निस्तारण कर प्रतिमा स्थापना की अनुमति दी जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे। देखे चन्दन कुमार की रिपोट
ग्रामीणों की मांग:
- प्रतिमा स्थापना की अनुमति दी जाए।
- प्रशासन स्पष्ट दे
2026061221455413944651.mp4
20260612214632280875564.mp4
20260612214943524600534.mp4
20260612214945052521353.mp4
