EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मोहर्रम को लेकर कस्बा चौकी में बैठक का हुआ आयोजन
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 43 65
    12 Jun 2026 19:58 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा चौकी परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने की, जबकि संचालन चौकी प्रभारी अजय कुमार द्वारा किया गया। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, ताजियादारों, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं धर्मगुरुओं ने भाग लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूसों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने कहा कि सभी ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित एवं पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएंगे। किसी भी नई परंपरा अथवा नए मार्ग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक पर्व है, इसलिए सभी आयोजक शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए मोहर्रम को भाईचारे और शांति के वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया। सभी ने नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश को साझा न करें तथा आपसी सौहार्द बनाए रखें।
प्रशासन की ओर से आमजन से भी अपील की गई कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
बैठक में एसडीओ विद्युत दयाशंकर, सभासद सुल्तान अंसारी, अनीस मलिक, ओमप्रकाश लोधी, रिजवान बंटी, मुन्नन अंसारी, व्यापारी नेता रोहित पहाड़ी, अय्यूब प्रधान जलीलपुर, इकराम प्रधान चचरी, बब्लू हसन सांखनी, अंजुमन हुसैनी के अध्यक्ष साबिर अली, मुफ्ती खालिद, मानव एकता ट्रस्ट के अध्यक्ष अज्जू पठान, सपा नेता हसीन सैफी, परवेज आलम, तारिक मलिक, नागेंद्र बाछल, मदीना खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188753

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना