EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ में बाजरा प्रोएग्रो की भव्य मेगा किसान गोष्ठी, हजारों किसान हुए एकत्रित
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    12 Jun 2026 19:54 PM



खेरागढ़ में बाजरा प्रोएग्रो की भव्य मेगा किसान गोष्ठी, हजारों किसानों ने लिया भाग

खेरागढ़। कस्बे के नगला उदय रोड स्थित N. बी गार्डन मैरिज होम में बाजरा 9190 क्रिस्टल क्रॉप प्रोटक्शन लिमिटेड कंपनी द्वारा आयोजित प्रोएग्रो द्वारा भव्य मेगा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में किसान पहुंचकर आधुनिक कृषि तकनीकों और नवीन कृषि उत्पादों की जानकारी प्राप्त करने के लिए एकत्रित हुए।

गोष्ठी के दौरान कृषि विशेषज्ञों एवं कंपनी प्रतिनिधियों ने किसानों को खेती में नई तकनीकों के उपयोग, उन्नत बीजों, फसल सुरक्षा, पोषण प्रबंधन तथा उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने और बदलते कृषि परिवेश में नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण लकी ड्रा रहा, जिसमें किसानों के लिए अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए। लकी ड्रा में मोटरसाइकिल, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रिक कैटल, बाजार किट सहित कई उपयोगी उपहार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। विशेष रूप से प्रथम पुरस्कार के रूप में मोटरसाइकिल जीतने की संभावना ने किसानों में उत्साह का माहौल बना दिया।

आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में शामिल सभी किसानों के लिए भोजन एवं नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई थी। किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

बी गार्डन परिसर पूरे दिन किसानों की मौजूदगी से गुलजार रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने इस प्रकार के आयोजनों को कृषि क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि नई तकनीकों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी मिलने से उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी किसानों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी किसानों के हित में ऐसे जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया। किसान गोष्ठी में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों तथा बड़ी संख्या में किसान भाइयों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में जोनल मार्केटिंग मैनेजर श्री कृष्ण जांगीड़ ने किसानों को संबोधित करते हुए प्रोएग्रो ब्रांड की उपलब्धियों एवं प्रोएग्रो 9001 की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कंपनी के सीड डेवलपमेंट मैनेजर श्री राजेश शर्मा, आगरा जिले की पूरी टीम तथा कंपनी के अधिकृत बीज विक्रेता भी उपस्थित रहे। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक