मथुरा जनपद की ग्राम पंचायत कमई में भीषण जल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसके चलते महिलाओं को रोजाना लगभग 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रशासन और प्रधान द्वारा समस्या के समाधान के बजाय मनमानी की जा रही है। गांव में पानी की टंकी लगाने के कार्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का स्थान जनहित को ध्यान में रखकर नहीं चुना गया, जिससे अधिकांश लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है।
महिलाओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तथा पानी की टंकी उचित स्थान पर स्थापित कर सभी ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।
अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को जल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए क्या कदम उठाते है देखे नारायण की रिपोट
2026061214304805514867.mp4
20260612143105774827854.mp4
2026061214311798075505.mp4
