EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाबूगढ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: 2 शातिर गिरफ्तार, एक को लगी गोली, 4 बाइक-असलहे बरामद
Link
  • 151044786 - JABIR ALI 54 65
    12 Jun 2026 13:00 PM



यूपी हापुड़ थाना बाबूगढ पुलिस को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। आज सुबह बनखंडा नहर पर चेकिंग के दौरान पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

 पुलिस अधिकारी ने बताया, "आज सुबह लगभग 8 बजे अपराधियों की मूवमेंट की सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस द्वारा बनखंडा नहर पर चेकिंग की जा रही थी। जहां दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। देवेश उर्फ कुकी और शगुन नाम के दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।"

अधिकारी के अनुसार, "इनके कब्जे से लूट/चोरी की 4 मोटरसाइकिल और 2 तमंचे मय खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।" पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त देवेश उर्फ कुकी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि "अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास है। इन पर हरिद्वार, दिल्ली, बीबी नगर, सिंभावली, गजरौला और बाबूगढ़ में मुकदमे दर्ज हैं।" दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अंतर्राज्यीय वाहन चोर हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट   

 हापुड़ के बाबूगढ में सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़... देवेश उर्फ कुकी और शगुन गिरफ्तार... एक के पैर में लगी गोली... 4 चोरी की बाइक और असलहे बरामद... हरिद्वार से दिल्ली तक केस दर्ज

2026061212593095512122.mp4



Subscriber

188753

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना