EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गढ़ीनेगी नगर पंचायत में निर्दलीय अभिषेक सुखीजा की शानदार जीत, बने पहले नगर पंचायत अध्यक्ष।
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    11 Jun 2026 20:01 PM



उत्तराखंड, उधम सिंह नगर गढ़ीनेगी नगर पंचायत में निर्दलीय अभिषेक सुखीजा की शानदार जीत, बने पहले नगर पंचायत अध्यक्ष ।गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव का बहुप्रतीक्षित परिणाम आखिरकार सामने आ गया। जिस चुनाव पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी थीं, उसमें निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए गढ़ीनेगी नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया।

अभिषेक सुखीजा लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया कि क्षेत्र की जनता ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें अपना समर्थन दिया।

जीत के बाद अभिषेक सुखीजा ने गढ़ीनेगी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने नगर पंचायत के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विजयी जुलूस और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गढ़ीनेगी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष के रूप में अब अभिषेक सुखीजा के सामने क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।



Subscriber

188745

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना