EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बारह साल बेमिसाल: भारत की तकदीर और तस्वीर बदलने वाली महायात्रा है मोदी युग: राजेश खुराना
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    11 Jun 2026 18:48 PM



आगरा। वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुराना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षीय कार्यकाल को भारत के नव निर्माण, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम युग का प्रतीक बताते हुए कहा कि बारह साल बेमिसाल केवल समय का पड़ाव नहीं, बल्कि भारत की तकदीर और तस्वीर बदलने वाली एक महायात्रा है।

 उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को परिवर्तनकारी युगपुरुष बताते हुए कहा कि देश की जनता ने लगातार तीन जनादेश देकर उनके नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास जताया है। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

 श्री खुराना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लगभग 4400 दिनों का कार्यकाल केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक अध्याय है। उन्होंने बिना अवकाश लिए देश सेवा का उल्लेख करते हुए इसे अद्वितीय उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों गरीब, महिला, किसान और वंचित परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। वहीं यूपीआई, डिजिटल भुगतान और डीबीटी जैसी व्यवस्थाओं ने पारदर्शिता बढ़ाकर भ्रष्टाचार एवं बिचौलियों की भूमिका को काफी हद तक समाप्त किया है।

 राजेश खुराना ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, आत्मनिर्भर भारत अभियान और वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सेवा, सुरक्षा, सम्मान, सुशासन और संकल्प के मंत्र के साथ भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188745

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना