EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश से लोग परेशान, 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहीं ठप
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    11 Jun 2026 18:47 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र में बुधवार की देर रात्रि व गुरुवार तड़के आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण नगर समेत दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को गर्मी के साथ-साथ पेयजल व दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि व गुरुवार तड़के करीब तीन बजे आंधी और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। नगर के कई इलाकों सहित करैथा, चांदौक, भईपुर और औरंगाबाद रोड से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अधिक असर देखने को मिला। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए और लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
ग्रामीणों का कहना है कि आंधी के कारण कई जगह विद्युत लाइनें और पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे आपूर्ति बहाल होने में समय लगा। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया था।
वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि आंधी के बाद बाधित हुई आपूर्ति को सुचारू कराने के लिए टीमों को तत्काल मौके पर लगाया गया। क्षतिग्रस्त लाइनों और पोलों की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया गया। नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि प्रभावित गांवों में भी गुरुवार देर शाम तक आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।



Subscriber

188745

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना