EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोरखपुर में घर के बाहर सो रही महिला से छेड़खानी, मचाया शोर-लखीमपुर खीरी के युवक को लोगों ने पकड़ा
  • 151188511 - FULMATI 34 43
    11 Jun 2026 16:17 PM



चिलुआताल थाना क्षेत्र में कमरे के बाहर सो रही महिला से युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार संतकबीरनगर जिले की रहने वाली महिला क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहती है।

 

वह मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नौ जून की रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे के बाहर सो रही थी। आरोप है कि रात करीब तीन बजे पड़ोस में किराये पर रहने वाला योगेंद्र उनके पास पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा।
महिला की नींद खुलने पर उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला से घटना की जानकारी लेने के बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई।

बताया गया कि आरोपी युवक मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188745

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना