EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बलिया में अनोखा मामला: प्रेमी की तलाश में टावर पर चढ़ी महिला, 26 घंटे बाद उतरी
Link
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 54 65
    11 Jun 2026 13:43 PM



 प्रेमी की तलाश में बिहार से बलिया पहुंची महिला, मोबाइल टावर पर चढ़ी

  1. 26 घंटे तक टावर पर डटी रही महिला, प्रेमी के आते ही नीचे उतरी
  2. सिकंदरपुर के लीलकर गांव में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला के टावर पर चढ़ने से हड़कंप
  3. पुलिस की मशक्कत रही बेअसर, प्रेमी के सामने आने पर मानी महिला
  4. प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ी महिला, ग्रामीणों की लगी भीड़
  5. बलिया में अनोखा मामला: प्रेमी की तलाश में टावर पर चढ़ी महिला, 26 घंटे बाद उतरी

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने प्रेमी की तलाश में बिहार से आई एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला करीब 26 घंटे तक टावर पर डटी रही, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आखिरकार पुलिस की कोशिशों और प्रेमी के मौके पर पहुंचने के बाद महिला नीचे उतरी। देखिए यह खास रिपोर्ट।मामला बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव का है। मंगलवार दोपहर एक महिला अपने कथित प्रेमी की तलाश में बिहार से गांव पहुंची और सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास किया। घंटों तक पुलिस और स्थानीय लोग उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही और टावर से उतरने से इनकार कर दिया।

स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला के कथित प्रेमी को तलाश कर मौके पर बुलाया। जैसे ही प्रेमी महिला के सामने पहुंचा, वह टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। करीब 26 घंटे बाद महिला के सुरक्षित नीचे उतरने पर पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। महिला अपने प्रेमी की तलाश में गांव पहुंची थी और उसके नहीं मिलने पर टावर पर चढ़ गई। महिला के नीचे उतरने के बाद पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि महिला के सुरक्षित नीचे उतर जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। कैमरे पर कैद यह घटनाक्रम अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट

20260611134114470447460.mp4

20260611134126477545747.mp4

20260611134137435625655.mp4

202606111341546403452.mp4

20260611134206735520301.mp4

2026061113421938512272.mp4

20260611134233987684508.mp4



Subscriber

188745

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना